अयोध्या, फरवरी 22 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व क्रीड़ा भारती के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रन फार राम मैराथन दौड़ की विविध श्रेणियों की प्रतियोगिता में देश-विदेश के तीन हजार धावकों ने प्रतिभाग किया। यहां पहुंचने वालों में युवा -बाल व वृद्ध सभी आयु वर्ग के लोग शामिल थे, जिन्होंने श्रद्धा भाव के साथ साहस-शक्ति और धैर्य व अनुशासन के अलावा देश सेवा के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में फुल मैराथन 42 किमी, हाफ मैराथन 21 किमी. के अतिरिक्त दस किमी व फैमिली के लिए तीन किलोमीटर दौड़ तय की गयी थी। 42 किमी की मैराथन दौड़ में भोपाल के अभिषेक सोनी राष्ट्रीय व इथोपिया के डेजी एंडाला अंतरराष्ट्रीय विजेता घोषित किए गए। इन दोनों धावकों को एक-एक लाख के पुरस्कार राशि के चेक 25-25 हजार की अतिरिक्त धनराशि व मेडल के ...