नई दिल्ली, जनवरी 27 -- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब ज्यादा बाकी नहीं रह गए हैं। सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबान में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर भविष्यवाणियों का सिलसिला जारी है। अब साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक हैरतअंगेज भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि आगामी टूर्नामेंट में कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा? स्टेन ने शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा या ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रैविस हेड का नहीं बल्कि क्विंटन डिकॉक का नाम लिया। स्टेन और 33 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज डिकॉक साउथ अफ्रीका के लिए साथ खेल चुके हैं। दरअसल, स्टेन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सवाल-जवाब सत्र के दौरान पूछा गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा? पूर्व गेंदबाज ने ज...