नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने छक्के जड़ने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। वह टी20 में सबसे तेजी से 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिन पहले हुए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शर्मा के पास सबसे तेजी से 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय बनने के लिए 3 सिक्स की जरूरत थी। शर्मा ने चेज करते हुए महज 5वें ओवर में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ओट्टेनिल बार्टमैन के उस ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर टी20 में 300 सिक्स का कारनामा कर दिया। अभिषेक शर्मा से पहले टी20 में सबसे तेजी से 300 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। राहुल ने 205 टी20 पारियों में 300 छक्कों का आंकड़ा छुआ था लेकिन अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 163 पारियों में ये कारनामा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.