नई दिल्ली, फरवरी 19 -- टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला वर्ल्ड कप में कुछ ऐसे रुठा है कि स्टार बैटर अब तक खेले तीन मैचों में खाता तक नहीं खोल पाया है। 25 साल के इस बल्लेबाज के लिए 2026 अभी तक इतना 'अनलकी' साबित हुआ है कि वह 5 बार डक का शिकार हो चुके हैं। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने 'अपना लक पहन कर चलो' जैसा टोटका तक आजमाया। मोहम्मद सिराज की जर्सी नंबर 73 पहनकर खेलने उतरे कि शायद इससे शून्य की हैट्रिक न लगे, लेकिन कहानी नहीं बदली। 3 गेंद खेलने के बाद वह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गए। इससे पहले अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ भी वह बिना खाता खोले आउट हुए थे। अभिषेक शर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बना चुके हैं। तेज...