नई दिल्ली, फरवरी 13 -- भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी जरूर मिल गई है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण टी20 विश्व कप ग्रुप मुकाबले में उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बीमार होने की वजह से अभिषेक शर्मा दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ गुरुवार 12 फरवरी की रात को खेले गए मैच में भी उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी। पेट के संक्रमण से जुड़ी समस्या से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन गुरुवार को जब भारतीय टीम ने कोटला मैदान पर अभ्यास किया, तब अभिषेक ने ट्रेनिंग नहीं की, क्योंकि वे अब भी थोड़ा कमजोरी महसूस कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.