आरा, जून 19 -- आरा। जिले के अभिषेक मेहता को युवा जदयू का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने इसके लिए वरीय नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि इनके मनोनयन से दल को मजबूती मिलेगी। इनके मनोनयन पर दल के राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद श्रीभगवान कुशवाहा, विधान पार्षद राधाचरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा, पप्पू चौबे, शंभु प्रसाद सोनी, भीम सिंह पटेल, राजीव रंजन श्रीवास्तव, मनोज कुमार झमन, अवधेश कुमार, संजय चौधरी, जियाउल वारसी ने भी हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी जदयू प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.