प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय जिला इकाई के चुनाव में बुधवार को सर्वसम्मति से लेखपालों ने अभिषेक मिश्र को अध्यक्ष और प्रतिमा सिंह को जिला मंत्री चुन लिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद की शपथ दिलाई। लेखपाल संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार को तुलसी सदन हादीहाल में हुआ। जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक मिश्र ने आदित्यनाथ यादव को चार मतों से शिकस्त दी। इसी तरह जिला मंत्री के पद पर प्रतिमा सिंह ने धीरज पाल को चार वोटों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धीरज यादव चुने गए। उपमंत्री पद पर अजय चौहान ने जीत दर्ज की और कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार विजयी घोषित किए गए। आय-व्यय निरीक्षक के पद पर गया प्रसाद सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.