रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा द्वारा अभिषेक बालियन को जिला अपराध निरोधक समिति रामपुर का सचिव एवं जेल प्रवेक्षक पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। डॉ. उमेश शर्मा ने अभिषेक बालियन को बधाई देते हुए कहा कि समाज में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि नव-नियुक्त सचिव अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज में जागरूकता फैलाकर अपराध रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास करेंगे, जिससे एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके। जेल अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, बरेली मंडल के सचिव गोयल सहित समिति के अन्य राज्य स्तरीय पदाधिकारी व रामपुर इकाई क...