नई दिल्ली, मार्च 12 -- अभिषेक बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'बी हैप्पी' एक डांसर बेटी के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। बेटी का किरदार चाइल्ड एक्टर इनायत वर्मा ने निभाया है। फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया। फिल्म में पहली बार अभिषेक बच्चन एक शानदार डांस परफॉरमेंस भी देने वाले हैं। एक्टर ने अपने पिता के किरदार के बारे में हाल में दिए एक इंटरव्यू में बात की। साथ ही ये भी बताया कि उनकी बेटी आराध्या उन्हें घर पर कैसे ट्रीट करती है। वो घर पर बेटी के सामने कोई सेलेब्रिटी नहीं बल्कि एक पिता हैं। अभिषेक बच्चन हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि फिल्म में पिता के किरदार को अपनी बेटी के लिए ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है जो उनके कम्फर्ट ज़ोन से बाहर है। लेकिन असल जिंदगी में उनकी बेटी आराध्या ने उन्हें ऐसी किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.