चतरा, दिसम्बर 7 -- चतरा संवाददाता चतरा के युवा समाजसेवी अभिषेक निषाद ने अपने जन्मदिन पर शहर के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में कंबल वितरण सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने 22 वार्डों से आए करीब 400 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में जहां सरकारी स्तर पर अभी तक कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है, ऐसे समय में अभिषेक निषाद का यह कदम गरीब और असहाय लोगों के लिए राहत की बात है। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक निषाद द्वारा जन्मदिन का काटकर की गई। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर सभी जरूरतमंदों को कंबल सौंपे। अभिषेक निषाद ने कहा कि उनका जन्मदिन हमेशा से सामाजिक सेवा को समर्पित रहा है। कंबल वितरण के बाद वनभोज का आयोजन किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद मो नेसार मो गफार, गुड्डू सोनी, बिनीत केशरी, सूरज कुमार, अंकित कुमार, राजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.