बोकारो, सितम्बर 8 -- गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के नए प्राचार्य के रूप में अभिषेक कुमार ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके प्राचार्य बनने पर जिले के शिक्षा जगत से जुड़े अनेक प्रबुद्ध शिक्षाविदों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी। डीपीएस बोकारो के प्राचार्य एस. गंगवार, डीपीएस चास की प्राचार्य डॉ.मनीषा तिवारी, डीएवी सेक्टर-4 के प्राचार्य एसके मिश्रा ,आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य रंजीत कुमार व डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार ने बधाई देते हुए कहा अभिषेक कुमार का विद्यालय परिवार से जुड़ना शिक्षा जगत के लिए बेहद सुखद अवसर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षिक और सहशैक्षिक दोनों ही क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुएगा। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव एसपी सिंह ने भी प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.