कानपुर, दिसम्बर 10 -- पं. दिनेश मिश्रा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में विनर्स इलेवन ने डायमंड क्लब को 30 रन से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में सीएस यूनियन को 52 रन से हराकर ओलंपिक रजि. क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर प्रतियोगिता का शुभारंभ यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में विनर्स क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाए। टीम की ओर से प्रांजल शुक्ला ने नाबाद 86 रन की शानदार पारी खेली। सार्थक लोहिया ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में नागेंद्र सिंह, अभिजीत सिंह, एकलव्य कटियार, आदित्य प्रजापति ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी डायमंड क्लब की पूरी टीम 19.2 ओ...