अलीगढ़, अक्टूबर 23 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। महासभा ने जयंती पर आगरा रोड स्थित केपी इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल रहे। मुख्य यजमान तरुण सक्सेना ने समाज में एकता, कर्म और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान चित्रगुप्त महाराज से समाज में एकता, न्याय और सद्भावना की भावना बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा के दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक के साथ हुई। इसके बाद प्रतिमा का भव्य शृंगार, हवन, सामूहिक आरती हुई। पं. सुशील उपाध्याय, आचार्य शिवम उपाध्याय ने कलम-दवात का पूजन कराया। सभी सदस्यों को कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.