टिहरी, जुलाई 23 -- राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में बीए एवं बीएससी में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य प्रो. विजेंद्र लिंगवाल के निर्देशन में अयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती देवी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम संचालिका डा.. संगीता कैंतूरा ने महाविद्यालय का संक्षिप्त इतिहास बताते हुए महाविद्यालय में संचालित इकाइयों के तहत एनएसएस, रोवर रेंजर, करियर काउंसलिंग इत्यादि के विषय में जानकारी दी। प्रो. लिंगवाल ने एनईपी एवं नए पाठ्यक्रम के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए परीक्षा प्रणाली के बारे में भी बताया। इसके पश्चात कला व विज्ञान वर्ग के सभी प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित कर उनके भविष्य के लिए शुभकाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.