चंदौली, फरवरी 13 -- चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शुक्रवार को सदर विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग पटलों की जांच किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों औार विभिन्न योजनाओं की प्रगति देखी। साथ ही विभिन्न रजिस्टर और अभिलेखों को चेक किया। वहीं नागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होंने खामियों को दुरूस्त करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान कर्मियों में खलबली मची रही। डीएम चंद्रमोहन गर्ग अचानक सदर ब्लॉक का जायजा लेने के लिए पहुंच गए। उन्होंने बकायदे ऑनलाइन शिकायत रजिस्टर, सर्विस बुक, योजनाओं की प्रगति, शिकायत पंजिका सहित मनरेगा पटल पर मनरेगा से संबंधित रजिस्टर, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पत्रावली एवं व्यक्तिगत पत्रावलियों की भी जांच किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.