आजमगढ़, फरवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलायुक्त विवेक एवं अपर आयुक्त शमशाद हुसैन ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट में स्थित विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभिलेखागार में अभिलेख अस्त-व्यस्त पाए जाने पर नाराजगी जताई। सही उत्तर नहीं देने पर मंडलायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी महेंद्र प्रताप को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं दूसरे कर्मचारी अशोक यादव को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान नकल प्रार्थना पत्र अंकन रजिस्टर एवं बस्तों के रखरखाव का अवलोकन किया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि अभिलेखागार में रखे गए बस्तों के लिए सूची बनाई जाए। उन्होंने अभिलेखागार में अभिलेखों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पुराने बस्तों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.