लखीमपुरखीरी, जुलाई 1 -- खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की मौत के मामले में दर्ज किये गए क्रॉस केस में सोमवार को अभियोजन ने 19 वें गवाह के रूप में साक्षी डॉ. देवेंद्र कुमार को पेश कर उनके बयान दर्ज कराये। बचाव पक्ष ने जिरह की लेकिन जिरह पूरी नहीं हो पाई, इसलिए मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने जिरह जारी करते हुए शेष जिरह के लिए 24 जुलाई की तारीख नियत की है। अभियोजन की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर 2021 को हुए खीरी कांड में चार किसान, दो भाजपा कार्यकर्ता, एक पत्रकार और एक ड्राइवर कुल आठ लोग मारे गए थे। कई घायल हुए थे। इस मामले में अभियोजन 18 गवाहों को पेश कर उनके बयान दर्ज करा चुका है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को थी। अभियोजन ने सोमवार को 19 वें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.