लातेहार, सितम्बर 10 -- चंदवा प्रतिनिधि। न्यायालय के आदेश के आलोक में चंदवा पुलिस ने चंदवा थाना कांड संख्या 171/24 में अभियुक्त राहुल सिंह पिता कमलेश्वर सिंह (चेटर चंदवा) व परमानंद यादव पिता रामकेवल यादव (सुकलकट्टा, आन चंदवा) स्थित घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। मंगलवार को चंदवा पुलिस की टीम दलबल के साथ राहुल सिंह व परमानंद यादव के घर पहुंची। जहां अभियान चलाकर पुलिस ने घर के सारे सामान जब्त कर लिये। साथ ही छप्पर भी पीट दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस को दोनों की लंबे समय से तलाश है, अगर जल्द वे समर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि कुख्यात राहुल सिंह गिरोह गत 2-3 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय है, लेवी व रंगदारी वसूलने एवं गोली बारी की कई घटना को अंजाम दे चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.