सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। आगामी होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय छापेमारी में 16 सौ लीटर स्पिरिट बरामद किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गयी है। बताया गया है कि भगवानपुर हाट थाना कांड संख्या-533/25 के नामजद अभियुक्त दीपक कुमार के स्वीकारोक्ति बयान को आधार बनाया गया। महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर यूपी के गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया। छापेमारी में 2 सौ लीटर क्षमता के कुल आठ ड्रम में रखा 16 सौ लीटर स्पिरिट बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद स्प्रिट का उपयोग अ...