कटिहार, फरवरी 23 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में नाला खुला रहने के कारण बदबू और गन्दगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है l खुला नाला होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है l इस वार्ड में स्टेशन रोड, गाज़ा गली, शर्मा टोला, मदरसा कॉलोनी, शहादत कॉलोनी आदि मोहल्ले आते हैं l स्थानीय निवासी अशरफ, बलराम, भोला राय, इम्तियाज कुरैशी आदि ने कहा कि वार्ड में कई नाला वर्षों से खुला पड़ा है। नए बनाए गए नाले पर ढक्कन तो लगाया जाता है लेकिन 10 वर्ष पूर्व तक बना नाला पर स्लैब नहीं लगाया गया है l वार्ड से नियमित कचरे का भी उठाव नहीं किया जाता है l इस कारण गन्दगी फैला रहने के कारण लोगों को परेशानी होती है l कई जगह नाला खुला रहने के कारण गन्दा पानी भी सड़क पर बहता है l नाला पर ढक्कन लगाने को लेकर कई बार निगम का ...