कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ पासवान टोला, कुर्मी टोला व मिड्ल स्कूल के समीप 16 वर्ष पूर्व बने नाला पर अब तक स्लैब नहीं बन पाया है। वहीं वार्ड में बुडको द्वारा स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत नाला का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में बना नाला खुला होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। नाला की साफ-सफाई भी कभी कभार ही की जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला पर अब तक ढक्कन नहीं लगाए जाने के कारण मोहल्ले के लोगों तथा स्कूली विद्यार्थियों को भी खासकर बरसात के समय परेशानी होती है। नाला अक्सर जाम रहने के कारण बरसात में सड़क पर नाले का पानी बहता रहता है। अन्य दिनों में भी कुल मिलाकर स्थिति यही रहती है। नाला पर स्लैब लगाने को लेकर कई बार निगम के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.