कटिहार, फरवरी 13 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में नाले पर ढक्कन नहीं होने से घटना को आमंत्रण दे रहा है। ग्रामीणों में प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश पनप रहा है। खुले नाले से कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी क्षेत्र में स्थित है, जहां से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। नाले पर ढक्कन नहीं रहने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है। इस संबंध में मुखिया मोहम्मद अयुब ने कहा कि लगभग सात साल पहले मनरेगा योजना के तहत नाला बना था। लेकिन ढक्कन नहीं लगा था। उन्होंने कहा कि जल्द ही बैठक में प्रस्ताव लेकर खुले नाले में ढक्कन...