मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय सभागार में कई विभागों की प्रगति की समीक्षा की। कृषि टास्क फोर्स के अलावा धान अधिप्राप्ति, म्यूटेशन, एग्री एस्टेट परियोजना और सामाजिक सुरक्षा विभाग के कामों की जानकारी ली। इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ प्रखंड और अंचल स्तर के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। डीएम ने अधिकारियों को एग्री एस्टेट परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा। इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पहले चरण में 6 जनवरी से 9 जनवरी और द्वितीय चरण में 18 जनवरी से 21 जनवरी तक विशेष कैंप लगाने को कहा। इसमें कृषि विभाग के पंचायत स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.