प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राजस्व प्रशासन एवं कर करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा कैंप कार्यालय पर मंगलवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी ने की। खनन, आबकारी, परिवहन विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, नगरीय निकाय, वाणिज्य कर विभाग की राजस्व वसूली अपेक्षित पाई गई। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि आरसी वसूली की मानीटरिंग समय-समय पर करते रहें। वसूली से सम्बन्धित पत्रावलियों को डम्प न किया जाए। उन्होने कहा कि सभी एसडीएम स्कूलों में जाकर वाहनों के परमिट, प्रदूषण, फिटनेस आदि की चेकिंग करें और खामियां मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करें। डीएम ने एआरटीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजीकृत स्कूल वाहन से यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के...