सिमडेगा, जून 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में अभियान की सफलता पर चर्चा की गई। बताया गया कि अभियान 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा। मौके पर डीसी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मां या धरती मां की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। डीसी ने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की स्थिति की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में अभियान के सफल संचालन के लिए जिला वृक्षारोपण समिति का गठन किया गया। समिति में वनविभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास, मनरेगा, पंचायत सहित आदि विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया। बैठक में डीएफओ शशांक शेखर सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, डीईओ मिथलेश केरकेट्टा आदि उपस्थित थे। -
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.