पटना, सितम्बर 18 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित कार्यक्रम स्थल से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...