आजमगढ़, फरवरी 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। पल्हनी ब्लाक के जाफरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी ने बच्चों को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किए। तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन 12 लाख 76 हजार 876 बच्चों को दवा खिलाई गई। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बच्चों को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाकर राष्ट्रीय अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। बच्चों को दवा खिलाने से पूर्व उन्होंने स्वयं अल्बेंडाजोल दवा का सेवन किए। अभिभावकों को यह संदेश दिया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। उन्होंने बताया कि कृमि नाशक दवा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक तीव्रता, शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं की रोकथाम में सहायता मिलती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.