शामली, अप्रैल 2 -- शासन के आदेश पर शहर के यातायात में बाधा बनी ई रिक्शाओं के खिलाफ अभियान की शुरुआत कर दी है। सोमवार को एआरटीओ एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान दस ई रिक्शाओं को सीज किया गया। यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसमें अपंजीकृत, अनफिट ई रिक्शाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही चालकों आदि के लिए भी मानक बना दिए गए है। शहर की मैन सडकों और बाजारों में जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शाऐं बनी हुई है। ई-रिक्शाओं के कारण ही बाजारों में जाम लगा है और त्यौहारी सीजन में दुकानदारों के साथ साथ खरीदारों को भी परेशानियां हो रही है। शहर में पांच हजार ई-रिक्शाएं संचालित जिनका पंजीकरण एआरटीओ से कराया गया है। जबकि कुछ बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से दौड रही है। शासन के आदेश सोमवार को शहर की सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रही ई-रिक्शाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.