चक्रधरपुर, अक्टूबर 4 -- सुरक्षाबलों द्वारा सारांडा के जंगलो में नक्सलियों द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक कोबरा 209 के कोंस्टेबल सर्पदंश का शिकार हो गया,जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत कांस्टेबल का नाम संदीप कुमार है और वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाला था। जानकारी के अनुसार गोईलकेरा के बोरोई कैंप में तैनात जवान संदीप कुमार बीते मंगलवार को सारंडा छोटानागरा के नूरदा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कोंस्टेबल संदीप कुमार को एक जहरीले सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जवान को तुरंत प्राथमिक ईलाज मुहैया कर उन्हें किरीबुरु स्थित जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जमशेदपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी कि इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.