चक्रधरपुर, अक्टूबर 1 -- मनोहरपुर।सुरक्षाबलो द्वारा सारांडा के जंगलो में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक कोबरा 209 के कोंस्टेबल सर्पदंश का शिकार हो गया,जहां ईलाज के दौरान कोंस्टेबल शहीद हो गए। कोंस्टेबल का नाम सुनील कुमार है। वे मूल रूप से यूपी के रहने वाले थे।जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को सारंडा छोटानागरा के नूरदा जंगल.में सुरक्षाबलो द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कोंस्टेबल सुनील कुमार को एक जहरीले सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जवान को तुरंत प्राथमिक ईलाज मुहैया कर उन्हें किरीबुरु स्थित जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के क्रम में वे वीर गति को प्राप्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...