मेरठ, फरवरी 5 -- मवाना। उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने और विद्युत भुगतान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 285 उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर का ऑन-द-स्पॉट रिचार्ज कराया गया वहीं, 340 उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर मोबाइल ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। 1399 उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर एवं स्मार्ट मीटर एप डाउनलोड करने संबंधी जानकारी दी गई। अफसरों का दावा है कि सात फरवरी तक प्रीपेड मीटर एवं स्मार्ट मीटर एप डाउनलोड जानकारी देंगे और 15 फरवरी तक रिचार्ज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य अभियंता मेरठ गुरजीत सिंह, अधीक्षण विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय उपेन्द्र कुमार तिवारी एवं विद्युत वितरण खंड मवाना अधिशासी अभियंता सतीश चंद ने ब...