बेगुसराय, मई 25 -- बीहट। घर घर पार्टी का झंडा अभियान के तहत कांग्रेसियों के घर पर पार्टी का झंडा लगाया गया। बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह तथा बीहट नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीहट नगर परिषद के वार्ड 21 में कांग्रसियों के घर पर पार्टी का झंडा लगाया। घर घर पार्टी का झंडा अभियान में श्यामनंदन सिंह कंपनी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, रामसेवक सिंह, सोनू कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मोहित कुमार, गुंजेश कुमार ने भाग लिया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...