उत्तरकाशी, सितम्बर 5 -- हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के पांचवे दिन शुक्रवार को उत्तकाशी जिले में एक हजार से अधिक लोगों ने हिमालय सुरक्षा की शपथ ली। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हिमालय सांस्कृतिक धरोहर है। इसके गगन चुम्बी शिखर हमे नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देते हैं। इसके सरंक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। शुक्रवार को हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के पांचवें दिन समुन बाल बाटिका जोशियाड़ा, संस्कृत महाविद्यालय पुरोला, जीडीएस हाईस्कूल नागणी चिन्यालीसौड़ सहित अन्य विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओ ने हिमालय सुरक्षा की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य जीडीएस राजपाल सिंह परमार ने कहा कि हिमालय मनुष्य जीवन का आधार है। हिमालय को नुकसान होगा तो देश-दुनिया की मानव जाति इससे बुरी तरह प्रभावित होगी। उन्होंने हिमालय को बचाने के लिए सभी से आगे आने क...