लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ की वर्ष 2025-27 के लिए नई केंद्रीय कार्यकारिणी रविवार को निर्विरोध निर्वाचित हुई। अधिशासी अभियंता संजय सिंह चौहान अध्यक्ष जबकि जितेंद्र सिंह गुर्जर दोबारा महासचिव निर्वाचित हुए हैं। प्रभात सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आलोक श्रीवास्तव संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं। रणवीर सिंह, कृष्ण कुमार सारस्वत, अदालत वर्मा, राहुल बाबू कटियार व मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जगदीश पटेल संगठन सचिव, बृजेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, साजोल प्रचार सचिव निर्वाचित हुए हैं। सुबोध झा, निखिल कुमार, शशि प्रकाश सिंह, राहुल सिंह व पुष्पेंद्र सिंह सहायक सचिव और गौरव शुक्ल लेखा परीक्षक निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सोमवार को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...