अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- अल्मोड़ा। पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। कहा कि विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में गैरसैंण राजधानी का जिक्र नहीं होने पर हैरानी जताई। कहा कि जिसके लिए राज्य आंदोलन हुआ, राज्य भी बना। उसे ही आज हाशिये में डाल दिया गया। सरकार का वादा था कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी। बजट सत्र गैरसैंण में होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे साफ है कि सरकार पहाड़ विरोधी है। कहा कि गैरसैंण राजधानी होती तो सचिवालय वहां होता। जिस तेजी से देहरादून का विकास हुआ। उसी गति से गैरसैंण के साथ पूरे पहाड़ में सुविधाएं और विकास को गति मिलती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...