कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा, संवाददाता । अभिभावक संघ ने सोमवार को जिले के निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी और सीबीएसइ के नियमों का उल्लंघन को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्कूलों द्वारा हर साल किताबें बदलने, उनकी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, कमीशनखोरी और विभिन्न शुल्कों की जबरन वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। संघ ने प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने की मांग की, ताकि अभिभावकों को बढ़ी हुई कीमतों पर किताबें खरीदने से बचाया जा सके। संघ ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी प्रतिलिपि डीइओ,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार,झारखंड के शिक्षा मंत्री,मुख्यमंत्री को भेजी गयी है। मौके पर संघ के अध्यक्ष संजय साजन, सचिव भानु प्रताप सिंह,संजय पासवान,असीम सरकार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.