रांची, जनवरी 16 -- तोरपा, प्रतिनिधि। राजकीय मध्य सह प्लस टू उच्च विद्यालय तिरला में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, बीपीओ नरेन्द्र कुमार एवं प्रधानाध्यापक देवानंद राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक माहौल, छात्रों की उपस्थिति, अनुशासन एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षकों में उत्साह का संचार हुआ। बच्चों के व्यवहार और संस्कार परध्यान दें अभिभावक: विधायक सुदीप गुडिया ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.