कानपुर, फरवरी 5 -- एसएन सेन पीजी कॉलेज में गुरुवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन हुआ। अभिभावकों को छात्राओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने और उनके भविष्य को लेकर कमियों को साझा किया गया। कॉलेज में गुरुवार को हुई मीटिंग में 50 फीसदी अभिभावक पहुंचे। कुछ अभिभावकों ने शिक्षिकाओं को बताया कि जो छात्राएं नियमित रूप से कॉलेज नहीं आती हैं, वे फोन कर उनकी बेटियों से नोट्स के लिए बार-बार संपर्क करती हैं, जिससे पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है। शिक्षिका डॉ. प्रीति सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की पेरेंट्स मीटिंग से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। जिससे छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना में सकारात्मक सुधार आएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...