रायबरेली, दिसम्बर 30 -- रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मन्दिर में पेरेंट-टीचर मीटिंग का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह ने मां सरस्वती का पूजन किया। अभिभावकों ने बच्चों की पुस्तिकाओं का अवलोकन किया। उन्होनें टीचर्स से मिलकर बच्चों की पढ़ाई व प्रगति की जानकारी ली। शिक्षकों ने उनको आश्वासन दिया कि यदि शिक्षण सम्बन्धी कोई कमी है तो उसे दूर किया जायेगा। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.