मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अभिभावकों को हर महीने स्कूल में बुलाकर उनके बच्चों की उपस्थिति दिखाई जाएगी। 10 फीसदी से अधिक अनुपस्थिति पर अभिभावकों से कारण भी पूछा जाएगा। सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर यह पहल की गई है। विशेष तौर पर 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसे अमल में लाने के लिए शनिवार को सहोदय के बैनर तले एफिलिएटेड स्कूलों की बैठक हुई। एफिलिएटेड स्कूल बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर एक मंच पर आ गए हैं। स्कूल निदेशकों ने कहा कि तीन बार की नोटिस के बाद भी अगर बच्चे उपस्थित नहीं होते हैं तो अभिभावकों को सूचना देकर रजिस्ट्रेशन रद्द होगा। सहोदय के बैनर तले निजी स्कूल प्रबंधन ने कहा कि 11वीं में नन अटेंडिंग बच्चों का कोई भी स्कूल नामांकन नहीं लेगा। इस निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.