रामगढ़, जनवरी 31 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनुआ, मांडू में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे शिक्षा के प्रति समुदाय की जागरूकता स्पष्ट दिखाई दी। इस अवसर पर विधायक निर्मल महतो ने विद्यालय की शैक्षणिक -सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर निरंतर ध्यान दें और विद्यालय से संवाद बनाए रखें। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित पूरे विद्यालय परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.