छपरा, नवम्बर 4 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राखी गुप्ता के समर्थन में भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री यामिनी सिंह ने मंगलवार को रोड शो किया। इस दरम्यान अभिनेत्री यामिनी सिंह ने लोगों से राखी गुप्ता के समर्थन में वोट देने की अपील की। निर्दलीय प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ताओं का एक बड़ा काफिला भी चल रहा था। जगह-जगह पर लोगों ने राखी गुप्ता को फूल माला देकर स्वागत भी किया। रोड शो करीम चक,खनुआ , साहेबगंज, थाना चौक, नगर पालिका चौक, दारोगा राय चौक, भगवान बाजार रोड समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर किया गया। निर्दलीय प्रत्याशी ने सड़कों के दोनों किनारे खड़े लोगों से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगा। राखी गुप्ता के साथ उनके पति वरुण प्रकाश व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...