धनबाद, फरवरी 8 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर जागरुकता अभियान शुरू किया है। इसकी ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री आस्था अभय हैं। शनिवार को मंच द्वारा तैयार पोस्टर का लोकार्पण आस्था ने किया। आस्था ने इस अभियान को अपने दिवंगत पिता डॉ. अभय कुमार सिंह को समर्पित किया है। जिनका निधन कैंसर से हुआ था। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना, समय पर जांच कराना, सकारात्मक सोच अपनाना और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताना है। आस्था ने कहा कि समय पर जांच और सही जानकारी से कैंसर का बचाव और उपचार संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.