वाराणसी, नवम्बर 11 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बॉलीवुड के संजीदा अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी माता की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को उनकी अस्थियों का विसर्जन गंगा के पवित्र प्रवाह में किया। दान आदि के बाद उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान भी किए। अभिनेता पंकज त्रिपाठी अस्सी घाट से नाव पर सवार हुए। गंगा की मध्य धारा में अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान वह बहुत शांत और भावुक नज़र आए। उल्लेखनीय है कि पंकज त्रिपाठी की मां हेमावंती देवी का गत दो नवंबर को बिहार के गोपालगंज में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 89 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार तीन नवंबर को बिहार में ही हुआ था। पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन 2023 में 99 वर्ष की अवस्था में हुआ था। सोमवार को अस्थि विसर्जन के बाद पंकज त्रिपाठी ने स्वामी ओमा दी अक् के सानिध्य में अस्सी घाट स्थित एक...