नई दिल्ली, जनवरी 15 -- अभिनेता दीपक तिजोरी से 2.5 लाख रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने दीपक से आगामी फिल्म के लिए धन की व्यवस्था कराने के नाम पैसे लिए थे। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि तिजोरी अपनी नई फिल्म के लिए वित्तीय सहायता चाहते थे। इसी दौरान, पिछले साल फरवरी में तिजोरी की मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने खुद को फिल्म निर्माता बताया और आश्वासन दिया कि वह फिल्म के लिए निवेशक जुटाने में मदद कर सकती है। उसने काम शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये मांगे और एक हफ्ते में प्रतिष्ठित कंटेंट कंपनी से 'लेटर ऑफ इंटरेस्ट' (रुचि पत्र) उपलब्ध कराने का वादा किया था और इस संबंध में एक 'समझौते' पर हस्ताक्षर भी किए थे। दीपक न महिला को 2.5 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने कोई दस्तावेज उपलब्ध ...