पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया। पूर्णिया के साहिल गुप्ता को देश के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ भाग लेते देखना हम सभी पूर्णिया वासियों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। साहिल की इस उपलब्धि पर भाजपा नेता भोला साह एवं उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे पूर्णिया के लिए गौरव की बात है। आगे भी इसी तरह साहिल जिले और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे। पूर्णिया की धरती से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाना सचमुच प्रेरणादायक है। स्थानीय निवासी साहिल गुप्ता वर्तमान में एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं और साथ ही एक सफल इंफ्लुएंसर भी हैं। उनके सोशल मीडिया पर देश-विदेश में लाखों फैन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.