मिर्जापुर, दिसम्बर 4 -- मिर्जापुर। जिले के राजकीय अभिनव विद्यालय में बिना काम के पड़े प्रवक्ताओं को पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट विद्यालय मिर्जापुर भेजा जाएगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। निदेशालय से स्वीकृति मिलते ही दोनों अध्यापकों को सिफ्ट कर दिया जाएगा। राजकीय अभिनव विद्यालय कक्षा छह से 12वीं तक संचालित है। विद्यालय के 6-8वीं तक लगभग 50 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं,लेकिन 11-12वीं में किसी भी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया है। छात्र नहीं होने के बावजूद शासन स्तर से अभिनव विद्यालय में प्रधानाचार्य के साथ ही तीन प्रवक्ता भी नियुक्त किए थे। बिना के कुर्सी पर बैठे-बैठे थकान महसूस करने वाले प्रधानाचार्य पहले ही प्रमोशन वापस कर अपने मूल पद पर वापस चले गए। वहीं एक प्रवक्त...