जहानाबाद, जून 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता जहानाबाद निवासी राधा मोहन शर्मा के भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनने पर शुक्रवार को शहर में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। लेकिन, इस कार्यक्रम से भाजपा जिलाध्यक्ष तथा पार्टी के अधिकतर जिला स्तरीय पदाधिकारी अलग ही रहे। वे इस समारोह में नजर नहीं आए। इक्का दुक्का जिला स्तरीय पदाधिकारियों को छोड़ अन्य ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। हालांकि कुछ मंडल अध्यक्ष समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। नागरिक विकास मंच द्वारा प्रदेश महामंत्री के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के आयोजन से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही जुड़े हुए थे। समारोह में आए अतिथियों में भी अधिकतर भाजपाई ही थे। भाजपा जिला कमेटी ने शुक्रवार को ही पार्टी कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया था। इसमें बूथ स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.