बगहा, मार्च 25 -- डाक अभिकर्ताओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। बेतिया के छह सौ से अधिक अभिकर्ताओं के परिवार का भरण-पोषण केवल कमीशन से नहीं हो पाता है। इन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ की दरकार है। डाक अभिकर्ताओं को पोस्ट ऑफिस की आधा दर्जन से अधिक योजनाओं में कमीशन नहीं मिलता है। डाक अभिकर्ता सुनील कुमार गुप्ता, सुमन कुमार श्रीवास्तव, भवेश कुमार, अर्चना गुप्ता, आशा वर्मा, शोभा तिवारी आदि ने कहा कि डाक विभाग के बचत खातों को यूपीआई से जोड़ने की आवश्यकता है। अभिकर्ताओं को सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक योजना, पीपीएफ समेत आधे दर्जन योजनाओं में कमीशन नहीं मिलता है। इसमें हमारी सहभागिता होनी चाहिए, तभी हमारे कमीशन में वृद्धि हो सकती है। अन्य योजनाओं में जो हमें कमीशन मिलता है वह भी कम है। अन्य वित्तीय संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.