जौनपुर, मार्च 24 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की ओर से रविवार को बिब्बोदेवी धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। महासभा के लोगों ने फूलों की होली खेली। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देख गदगद हो गए। मुख्य अतिथि जगप्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज को एकजुट करने और राष्ट्र के उत्थान के लिए किया जाता है। इसके अलावा एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारा का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए। क्षेत्रीय महामंत्री अमित कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष रजनीकांत कमलापुरी, विजय कुमार एडवोकेट, प्रदेश प्रवक्ता महेश कमलापुरी, राकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.